{"_id":"b562560ae26ed7f733e771346770a501","slug":"businessman-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पर सुसाइड नोट लिख कारोबारी ने जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक पर सुसाइड नोट लिख कारोबारी ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कारोबारी को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए चेक के पीछे सुसाइड नोट लिख बिजनेसमैन ने खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन
साथी ने उधार नहीं लौटाया तो अंगद देव कालोनी निवासी स्क्रैप कारोबारी दौलत राम (60) ने सल्फास निगलकर जान दे दी। चेक के पीछे लिखे सुसाइड नोट में मृतक ने एक अन्य कारोबारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जीएम ऑटो के संचालक बोबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
सुसाइड नोट में दौलत राम ने लिखा कि कारोबारी ने उससे ब्याज पर 12 लाख रुपये लिए थे और उसे वापस नहीं कर रहा था। इसी से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है। थाना प्रभारी रंधीर सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे सुरेश का कहना है कि वह अपने पिता के साथ स्क्रैप का काम करता था।
विज्ञापन
वे लोग किराये के मकान में रहते थे, जबकि उसका एक भाई उत्तराखंड में रहता है और वहीं काम करता है। उसके पिता दौलत राम ने काफी समय पहले बोबी को 12 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे।
विज्ञापन
काम में मंदी के कारण पिता काफी समय से बोबी से अपने पैसे वापस मांग रहे थे, लेकिन बोबी लगातार बहाने बना रहा था। कई बार उसके पिता को धमकी भी दी। इसी से परेशान पिता ने घर पर ही सल्फास निगल लिया।