फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf caught four packet of heroin in firozpur

पंजाबः नहीं थम रही पाक से हेरोइन की तस्करी, बीएसएफ ने पौने पांच किलो की बरामद

Tue, 05 Feb 2019 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
bsf caught four packet of heroin in firozpur
सीमा पर बरामद हेरोइन के पैकेट

बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में दबी पौने पांच किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय सीमा में एक किसान के खेत में दबाई थी। घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के अंतर्गत बीओपी जगदीश के पास मंगलवार सुबह की है। बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के डीआईजी संदीप चानन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय तस्करों ने पाक से हेरोइन मंगवाई है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग के पास एक खेत में हेरोइन के पैकेट दबाए हुए थे। बीएसएफ की बटालियन 29 के जवानों ने बीओपी जगदीश के नजदीक फेंसिंग पार खेत में सर्च अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह पौने आठ बजे बार्डर पिल्लर नंबर-193/4-5 के पास एक ऐसी जगह देखी गई जो ताजी खुदी थी।
विज्ञापन


 उसे खोदकर देखा तो उसमें हेरोइन के चार पैकेट और एक बोतल पड़ी थी। बोतल में भी हेरोइन थी। हेरोइन का वजन पौने पांच किलो आंका गया है। चालू साल में बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान बार्डर से लगभग 22.654 किलो हेरोइन बरामद की है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बीएसएफ की बीओपी बारेके पास से भी पांच किलो हेरोइन पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed