फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy try to kill himself and try to committed suicide due to police torture at jind of haryana

पुलिस ने पार की टॉर्चर की सारी हदें तो अपनी जान का दुश्मन बना युवक

Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
boy try to kill himself and try to committed suicide due to police torture at jind of haryana
पुलिस टॉर्चर से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश
पुलिस ने युवक को इतना टॉर्चर किया कि सारी हदें पार हो गईं और वह खुद अपनी ही जान का दुश्मन बन बैठा। घटना हरियाणा के जींद की है। सुंदर नगर के एक व्यक्ति ने बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन मैदान में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति को बेसुध हालात में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां आरोपी के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसमें सीआईए स्टाफ पर तीन माह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बाद में व्यक्ति को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुंदर नगर निवासी तिलकराज उर्फ तेलू बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन मैदान में लोगों ने बेसुध हालात में मिला। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर तेलू के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में तिलकराज ने लिखा है कि बुधवार सुबह वह अपनी गाड़ी लेकर कैरखेड़ी स्थित सर्विस स्टेशन पर जा रहा था। रास्ते में सीआईए स्टाफ की गाड़ी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस कारण वह घबरा गया और गाड़ी को वापस अपने घर के बाहर खड़ा कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से सीआईए कर रही प्रताड़ित

boy try to kill himself and try to committed suicide due to police torture at jind of haryana
पुलिस टॉर्चर से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश
सीआईए स्टाफ पिछले तीन माह से इसी प्रकार से प्रताड़ित कर रही है। सीआईए स्टाफ पुलिस उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। तीन साल पहले भी सीआईए पुलिस ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया था। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।’ बाद में घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवक को गंभीर हालात में पीजीआई रेफर किया है।

मेरे पति को किया बेइज्जत
सुंदर नगर निवासी तिलकराज की पत्नी कविता ने बताया कि उसका पति अपनी गाड़ी बुकिंग पर चलता है। बुधवार को वह गाड़ी धुलवाने कैरखड़ी गया था। जहां पर सीआईए पुलिस की गाड़ी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह किसी तरीके से घर पहुंच गया और गाड़ी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। पीछे-पीछे सीआईए स्टाफ की गाड़ी आ गई।

सीआईए स्टाफ ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी की आरसी लेकर चले गए। पुलिस पिछले तीन माह से इस तरह का व्यवहार कर रही है। आज की कार्रवाई से उसका पति बेईज्जती महसूस कर गया और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके लिए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर निगला यूरिया

boy try to kill himself and try to committed suicide due to police torture at jind of haryana
पुलिस टॉर्चर से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश
नागरिक अस्पताल में पहुंचे तिलकराज ने बताया कि पुलिस पिछले तीन साल से उसके पीछे पड़ी हुई है। बुधवार को भी सीआईए स्टाफ में तैनात सुरेंद्र सिंह व बलकार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उसका पीछा किया। पुलिस की इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने शाम को यूरिया को निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इससे पहले भी पुलिस ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन उसमें अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

तीन साल पहले फंसाया था नशीले पदार्थों में
युवक की पत्नी कविता ने बताया कि लगभग तीन साल पहले भी पटियाला चौक पर सीआईए पुलिस ने स्मैक रखने के आरोप में उसके पति को पकड़ा था और वह 19 दिन तक जेल में रहा था। बाद में मामला अदालत में चला, लेकिन अदालत ने उसके पति को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अब फिर से पुलिस तीन माह से उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती है।

एसएसपी से मिलने पहुंचे परिजन
तिलकराज की पत्नी कविता कालोनी के लोगों के साथ बुधवार देर शाम एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी शशांक आनंद हिसार में किसी मीटिंग में गए हुए थे। महिला ने बताया कि एसएसपी आवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया था कि उसके पति को सीआईए पुलिस परेशान नहीं करेगी। जैसे ही वह एसएसपी से मिलकर घर की तरफ जा रहे थे तो सूचना मिली कि उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हमने नहीं किया कोई पीछा

boy try to kill himself and try to committed suicide due to police torture at jind of haryana
पुलिस टॉर्चर से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश
सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके स्टाफ ने किसी का पीछा नहीं किया है। सीआईए की बजाय पुलिस की किसी दूसरी टीम ने ही युवक का पीछा किया होगा। सीआईए स्टाफ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

मामले की होगी निष्पक्ष जांच
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि पुलिस ने सुबह व्यक्ति को गाड़ी रोकने का इशारा किया था, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इससे पहले भी व्यक्ति को वर्ष 2013 में 25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed