फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   body of the young man found in suspicious circumstances in car

संदिग्ध हालत में कार से मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत!

Sat, 17 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
body of the young man found in suspicious circumstances in car
- फोटो : Demo Pic
संदिग्ध हालात में युवक का शव कार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शक जताया है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2.15 बजे सेक्टर 40 में मकान नंबर 1398 के पास फोर्ड फीगो कार  में युवक का शव बरामद किया गया। छानबीन करने पर पता चला कि शव सेक्टर 40 निवासी हर्षदीप सिंह (24) का है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी साउथ , सेक्टर 39 एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजदीप सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि सेक्टर 40 में  एक युवक बेसुध हालत में कार में पड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को जीएमएसएच 16 लेकर आई तो डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि लोगों का कहना था कि कार पार्क के पास सुबह करीब 11 बजे से ही खड़ी थी। दोपहर तक जब कार वहीं खड़ी रही और उसमें लोगों ने देखा की लड़का बेसुध पड़ा है तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हर्षदीप केपरिजनों ने बताया कि वह पिछले पांच छह सालों से नशे का आदी था और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस शक जता रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जीएमएसएच 16 की  मोर्चरी में रखवा दिया है।

फोटो लेने वाले को परिजनों ने पीटा

body of the young man found in suspicious circumstances in car
मौत - फोटो : file
फोटो लेने वाले को परिजनों ने पीटा
जैसे ही हर्षदीप की मौत की खबर मिली जीएमएसएच 16 इमरजेंसी के बाहर उसके दोस्तों व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। जीएमएसएच 16 में बेटे के गम में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। हर्षदीप की मां को तो संभालना मुश्किल हो रहा था। अस्पताल में आया एक व्यक्ति रोते हुए परिजनों की मोबाइल से फोटो ले रहा था। जैसे ही परिजनों को पता चला उन्होंने उसको पीट डाला। परिजनों का कहना था कि घर का जवान बेटा चला गया और ये फोटो खींच रहा है। जानकारी के अनुसार हर्षदीप के पिता एजी हरियाणा ऑफिस में तैनात है। हर्षदीप उनका इकलौता बेटा था।

नशे के ओवरडोज से माह पहले युवक की मौत
अगर पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में यह साबित हो जाता है कि हर्षदीप की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है तो एक महीने के अंदर ये नशे के ओवरडोज से शहर में दूसरी मौत होगी।  पिछले महीने  16 नवंबर को इसी तरह सेक्टर 23 में  निखिल बजाज (21) का शव उसकी स्विफ्ट कार में मिला था। पुलिस ने बताया था कि निखिल की भी मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई थी। निखिल के शव के पास से पुलिस को इंजेक्शन व दवाइयां भी बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed