फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   black buck hunting, haryana fatehabad news

गोली मारकर काले हिरण का शिकार, मांस भी निकाल ले गए

Sun, 29 Jan 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 29 Jan 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
black buck hunting, haryana fatehabad news
गोली मारकर काले हिरण का शिकार - फोटो : File Photo
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल-काजलहेड़ी मार्ग पर शिकारियों द्वारा काले हिरन का गोली मारकर शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारियों द्वारा मृत हिरण का मांस निकालकर ले जाने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी संरक्षक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत हिरण के शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच सदर थाने की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और शिकार के बारे में जांच आरंभ कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस और वन्य विभाग की टीम ने मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गोली मारकर शिकार करने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि फतेहाबाद के बड़ोपल क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं। यहां काले हिरणों के संरक्षण के लिए सेंचुरी बनाने का प्रयास भी हो रहा है। इससे पहले एनपीसीआईएल द्वारा यहां रिहाइशी कालोनी बनाने की बात सामने आई थी लेकिन ग्रीन ट्रिब्यूनल के दखल के बाद यहां पर हिरण संरक्षित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव लाया गया। इस बारे में वन्य संरक्षक विभाग के इंस्पेक्टर जयवीर नेहरा ने कहा कि काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed