फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big fraud, fake lottary call to pakistan

आपको 25 लाख की लाटरी तो नहीं लगी?

Mon, 15 Sep 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 15 Sep 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
big fraud, fake lottary call to pakistan

अभी तक ई-मेल के जरिये लोगों को फ्रॉड का शिकार बना रहे नटवर लाल अब फोन करने लगे हैं। महिलाओं के नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शनों पर फोन आ रहा है कि उनकी 25 लाख रुपये की लाटरी निकली है। लॉटरी का जरिया एयरटेल कंपनी बताई जा रही है। वहीं जिस नंबर से कॉल आ रही है वह पाकिस्तान का है।

विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी में कार्यरत एक महिला ने बताया कि सोमवार को उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी से बोल रहा है। उसने बताया कि केबीसी की तर्ज पर उनकी कंपनी ने लॉटरी निकाली है। जिसमें उनके नंबर ने 25 लाख रुपये जीते हैं। पैसा लेने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच के मैनेजर से बात करनी होगी। उसका नंबर भी दिया गया। महिला ने इस नंबर पर बात की तो मैनेजर ने अपना नाम हरजीत सिंह बताया।

विज्ञापन

एयरटेल और पंजाब नेशनल बैंक के नाम से फ्रॉड

big fraud, fake lottary call to pakistan

हरजीत सिंह ने कहा कि वह इस सीक्रेट को किसी को न बताए। इसके बाद महिला से उसके बैंक खातों के बारे में पूछा गया। महिला को बताया गया कि एक छोटी सी राशि उसे बैंक में जमा करवानी होगी क्योंकि बैंक को मनी ट्रांसफर पर खर्च सहन करना होगा।

महिला से कहा गया कि वह आधे घंटे के भीतर ही पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे। उसे वहां पर उसे बैंक का सरकारी अकाउंट नंबर बता दिया जाएगा। बैंक के भीतर जाकर फोन करने की मनाही की गई। बैंक में पहुंचने पर उसे बताया गया कि उसे 32 हजार रुपये खाते में जमा करवाने होंगे।

विश्वसनीयता जानी तो मामला फर्जी

big fraud, fake lottary call to pakistan

महिला ने खाता नंबर पूछे बगैर ही यह राशि जमा करवाने से पहले इस बात की विश्वसनीयता जानने का प्रयास किया। मामले की जानकारी जुटाने पर पता चला कि पहले जिस नंबर से फोन आया था वो था +923014722233।

इसके बाद महिला को जिस नंबर पर फोन करने के लिए कहा गया वो था +923217599043। यह पाकिस्तान के नंबर निकले। वहीं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव एआर जैन ने कहा कि उनके बैंक से जुड़ी यह बातें पूरी तरह निराधार हैं।

एसएसपी एचएस मान के मुताबिक पुुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है कि इस तरह की जाली कॉल्स से सावधान रहे। सभी थानों को इस बारे में एक पत्र जारी किया जा रहा है ताकि वह लोगों को जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed