{"_id":"e2bf2f622639dac98efc63fbfa6ed08e","slug":"based-on-forged-documents-was-making-rc-2-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजातों के आधार पर आरसी बनवाने में 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागजातों के आधार पर आरसी बनवाने में 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 लाइसेंसिंग और रजिस्टरिंग अथॉरिटी के कार्यालय से विजिलेंस ने फर्जी कागजों के आधार पर आरसी बनवाने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिनों की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को विजिलेंस विभाग ने फर्जी आईडी प्रूफ लगवा कर गाड़ी की आरसी बनवाने की कोशिश करते दलाल समेत दो को दबोचा।
आरोपियों की पहचान सेक्टर 26 निवासी नवाब अली और मोहाली निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। एसएसपी मनीष चौधरी ने बताया कि राजेश कुमार ने अपनी कार के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी प्रूफ फाइल में लगाए थे। असल में उसके पास चंडीगढ़ का कोई प्रूफ नहीं था।
विज्ञापन
विजिलेंस को सूचना मिली थी दलाल का काम करने वाले नवाब अली ने राजेश को आश्वासन दिया है कि वह उसकी आरसी चंडीगढ़ से बनवा देगा। बुधवार दोपहर को जैसे ही दोनों आरएलए ऑफिस पहुंचे, पहले से ट्रैप लगा कर बैठी विजिलेंस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
वीरवार को विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने दोनों को दो दिनों के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से आरएलए कार्यालय के किसी कर्मचारी के मिली भगत का पता लगाने में पता लगाने में जुटी है।