{"_id":"39533e6e7d83379c74f3243aff848090","slug":"attempt-to-rape-with-teenager-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुराचार करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजनों ने थाना बस्ती जोधेवाल पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर न्यू शक्ति नगर निवासी आजाद के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार की रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए है।
विज्ञापन
थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि पीड़ित किशोरी घर में ही रहती है। उसके पिता और उसकी माता इलाके में ही स्थित एक होजरी फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार की देर रात को वह अपने घर में सो रही थी।
इसी दौरान आरोपी पीछे के रास्ते से उनके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचा कर इसकी जानकारी परिजनों को दी।
एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इलाके में छापामारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भी भेज दिया है।