{"_id":"5ef0b665c73760024d24e45a","slug":"asi-and-constable-beaten-with-baseball-bat-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: समझौता करवाना पड़ गया भारी, बेसबॉल बल्ले से एएसआई और सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: समझौता करवाना पड़ गया भारी, बेसबॉल बल्ले से एएसआई और सिपाही को पीटा
Mon, 22 Jun 2020 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव दरबारा सिंह वाला में विवाद में समझौता करवाने आए एएसआई, सिपाही समेत तीन लोगों को बेसबॉल बैट से पीटा गया। सभी को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़ित एएसआई के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जगदीश सिंह निवासी झूग्गे दरबारा सिंह वाला ने आरोपी जरनैल सिंह व अन्य के खिलाफ खाल (खेतों से गुजरने वाला पानी का नाला) तोड़ने की शिकायत दी थी। इस पर एएसआई गुरचरण सिंह और सिपाही अर्पणप्रीत सिंह शिकायतकर्ता के भाई अविनाश सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिद्धू को ढूंढ रही बिहार पुलिस, घर के बाहर बैठी, नहीं मिले तो बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
पुलिस के साथ बातचीत कर रहे आरोपियों ने अचानक एएसआई गुरचरण सिंह व सिपाही अर्पणप्रीत सिंह पर बेसबॉल बैट से हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों की खूब पिटाई कर जख्मी कर दिया और मोबाइल फोन छीन लिया।
अविनाश सिंह ने पुलिस वालों को आरोपियों से छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। जख्मी एएसआई, सिपाही व अविनाश सिंह को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई दर्शन लाल के मुताबिक एएसआई गुरचरण सिंह के बयान पर आरोपी जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, हरमेश सिंह, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरजीत कौर व छिंदर कौर निवासी दरबारा सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुरजीत कौर, छिंदर कौर व कश्मीर सिंह को गिरफ्तार किया है।