फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू को ढूंढ रही बिहार पुलिस, घर के बाहर बैठी, नहीं मिले तो बढ़ सकती मुश्किलें

Mon, 22 Jun 2020 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jun 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar police sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence in Amritsar
सिद्धू के घर के बाहर बैठी बिहार पुलिस।

छह दिन से बिहार पुलिस अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर उनका इंतजार कर रही है। लेकिन सिद्धू से उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है। पुलिस ने कई बार नवजोत सिद्धू के घर के बाहर का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि कटिहार पुलिस ने सिद्धू के घर के बाहर आखिर डेरा क्यों डाल रखा है...

Bihar police sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence in Amritsar
बिहार पुलिस का जवान - फोटो : ANI

कटिहार के थाना वरसोई में नवजोत सिद्धू के खिलाफ एक मामला दर्ज है। इसी मामले में बेल बॉन्ड कागज पर सिद्धू के हस्ताक्षर करवाने हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू से पुलिस की मुलाकात नहीं हो पा रही है। सिद्धू बिहार पुलिस के इन अधिकारियों से न मिलकर अपने लिए ही कानूनी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। सिद्धू को एक नोटिस देना है, उसके बाद वहीं पर जमानत देकर कानूनी औपचारिकता पूरी करना है।
 

Bihar police sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

बीते छह दिनों से ये पुलिस अधिकारी हौली सिटी स्थित सिद्धू के घर के बाहर बैठे हैं। कई बार घर में स्थित दफ्तर भी जाते हैं। लेकिन सिद्धू कब अमृतसर लौटेंगे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल रही। अपने उच्च अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दे रहे इन पुलिस अधिकारियों को आदेश मिले हैं कि जब तक सिद्धू उनके नोटिस को तामील नहीं करते तब तक वे अमृतसर में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar police sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार पुलिस सिद्धू पर इतनी मेहरबान है कि वह जमानत देने के लिए खुद उनके घर के बाहर बैठी है। सिद्धू से बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई भी उत्तर नहीं मिल रहा है। सिद्धू के घर के बाहर चार-पांच घंटे बैठने के बाद पुलिस कर्मी वापस होटल में चले जाते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद व जावेद अहमद ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू ने चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन किया था। उनके विरुद्ध थाना वरसोई में मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Bihar police sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस उन्हें जमानत देने आई है लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईजी ने उन्हें आदेश दिया है कि सिद्धू को जमानत देकर इस मामले का हल करना है। सिद्धू कहां है, उनके दोनों पीए सुशील व जसबीर भी उनसे बात तक नहीं कर रहे हैं। सिद्धू ने पुलिस के साथ सहयोग नहीं दिया तो उनके लिए कानूनी शिकंजा कस सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed