{"_id":"6500ac50d9cdcb35960b20c5","slug":"anti-gangster-task-force-arrested-a-close-aide-of-gangster-sonu-khatri-from-jalandhar-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: गैंगस्टर सोनू खत्री का करीबी जालंधर से काबू, जीरकपुर मेट्रो प्लाजा फायरिंग में था शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: गैंगस्टर सोनू खत्री का करीबी जालंधर से काबू, जीरकपुर मेट्रो प्लाजा फायरिंग में था शामिल
Tue, 12 Sep 2023 11:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:56 PM IST
सार
एडीजीपी प्रमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने साजन को जालंधर से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
एजीटीएफ की गिरफ्त में साजन गिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथी अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर सोनू खत्री के करीबी को जालंधर से काबू किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एटीजीएफ) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान साजन गिल उर्फ गब्बर मूल निवासी फतेह नंगल के रूप में हुई है। इस समय वह जालंधर में रह रहा था।
विज्ञापन
आरोपी को जीरकपुर में 21 जुलाई को दर्ज केस में नामजद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी व पहले पकड़े गए गैंगस्टरों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करेगी। पुलिस ने कुछ दिन पहले तीन गैंगस्टरों को काबू किया था। इनमें सुखमन बराड़ को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था, उसे उस समय दबोचा गया जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं दो अन्य में जसकरण सिंह उर्फ जस्सी और जोगराज सिंह उर्फ जोगा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
तीन शूटरों की प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला था कि आरोपी साजन गिल उर्फ गब्बर हाल ही में जीरकपुर में मेट्रो प्लाजा फायरिंग घटना में शामिल था। उसने ही विदेशी हैंडलर के निर्देश पर उन्हें तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इसके बाद एडीजीपी प्रमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने साजन को जालंधर से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन