{"_id":"5a2d5efa4f1c1bd9798c1da4","slug":"another-arrest-in-panchkula-violence-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला हिंसा की साजिश में एक और गिरफ्तारी, देशद्रोह का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला हिंसा की साजिश में एक और गिरफ्तारी, देशद्रोह का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा
- फोटो : File Photo
हिंसा की साजिश, तोड़फोड़ और आगजनी मामले में एसआईटी ने डेरा के 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य हरिकेश को कैथल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। हरिकेश सिरसा डेरे में 17 अगस्त को हुई मीटिंग में भी शामिल था और उस पर हिंसा भड़काने का आरोप है। माना जा रहा है कि 45 सदस्यीय कमेटी से पूछताछ के बाद इस मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत की ओर से दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा और आगजनी में 36 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों वाहनों सहित सरकारी और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में हनीप्रीत, पवन इंसां, सीपी अरोड़ा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अभी भी एक दर्जन से अधिक फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक हरिकेश 17 अगस्त को भी सिरसा डेरे में हुई बैठक में शामिल था। इस दौरान डेरा के 25 और 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों के साथ साजिश रची गई। इस बैठक में रची गई साजिश में शामिल अधिकतर आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिकेश की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि साजिश में शामिल उन आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी, जो इस बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
देशद्रोह का भी मामला दर्ज
हिंसा और देशद्रोह के मामले में पंचकूला पुलिस ने डेरा के 45 सदस्यीय कमेटी के मेंबर हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 27 अगस्त को दर्ज एफआइआर नंबर-345 में हरिकेश को आरोपी बनाया गया है। पहले से ही इस केस में 15 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ चालान पेश किए जा चुके हैं। इनमें हनीप्रीत, चमकौर सिंह, सुरेन्द्र धीमान इंसां, सीपी अरोड़ा सहित अन्य पहले से ही आरोपी हैं।