फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amonia gas leakage incident in ludhiana, punjab

अमोनिया गैस रिसाव की दहशत, 'अब तक कानों में गूंज रही चीखें'

Mon, 15 Jun 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 15 Jun 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
amonia gas leakage incident in ludhiana, punjab

अमोनिया गैस रिसाव के हादसे की दहशत का भयावह मंजर और क्या होगा कि दो दिन बाद भी लोगों के कानों में चीखें गूंज रही हैं। लोग अभी भी सहमे हुए हैं। घरों में जाने से डर रहे हैं। कोई बाहर रात बिता रहा तो कोई रिश्तेदार के यहां। किसी ने गुरुद्वारे में शरण ली हुई है।

विज्ञापन


रविवार को गैस से प्रभावित 350 नए मरीज सामने आए। इससे पहले शनिवार तक 213 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका था जिनमें से 98 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन ने रविवार को गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में मेडिकल कैंप लगाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चेकअप के लिए पहुंचे। इनमें से 350 लोग गैस से प्रभावित मिले।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सभी को दवाई दी। दरअसल इन लोगों में गैस की दहशत इस कदर थी कि वह इलाज के लिए घरों से बाहर ही नहीं निकले। रविवार सुबह माहौल कुछ बेहतर होने पर लोगों को मेडिकल कैंप की सूचना मिली। नेत्र विशेषज्ञ डॉ.मनु विज ने बताया कि लोग आंखों और सीने में जलन की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों के पुल के नीचे से गुजरने पर रोक

amonia gas leakage incident in ludhiana, punjab

दोराहा पुल के नीचे लीकेज के बाद लोगों के लिए आफत बनी अमोनिया गैस का असर रविवार सुबह कुछ कम हुआ। जिसके बाद दोराहा के लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी। दो दिन बीतने के बाद भी दोराहा के लोगों को दिलों से इस भयानक गैस की दहशत नहीं जा रही है।

जिस पुल के नीचे टैंकर टकराया था, वहां नीचे तो अभी भी गैस का असर काफी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक पुलिस का एक मुलाजिम मौके पर तैनात किया गया है, जो पुल के नीचे से बड़े वाहनों को निकलने से रोक रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से पुल के नीचे से बड़े वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस प्रशासन की तरफ से दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। शुक्रवार रात को गैस के रिसाव का असर शनिवार को रहा। शनिवार दोपहर आई बारिश के बाद प्रशासन ने सब ठीक होने की बात कही तब भी लोगों ने दुकानें नहीं खोली। रविवार को भी दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तब भी वह डरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed