{"_id":"3dfc1c9cad6e0a2110064570fe3534ca","slug":"after-death-of-wife-man-attempt-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत से परेशान, खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की मौत से परेशान, खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई व झुलसती हुई हालत में बाहर की ओर भागा। इस दौरान वह बाहर बेहड़े में सो रहे एक व्यक्ति पर जा गिरा। इससे उसकी भी एक टांग झुलस गई।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी हालत में नंद किशोर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नंद किशोर की पत्नी ने दो महीने पहले आत्महत्या की थी। इसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
नंद किशोर के पिता भोला ने कहा कि नंद किशोर की पत्नी ने करीब दो महीने पहले खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद नंद किशोर काफी परेशान था।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद उसके बच्चे भी उसे छोड़कर चले गए थे। रविवार को उसकी किसी रिश्तेदार के साथ कोई बात भी हुई थी। इसके बाद वह नशे की हालत में अपने कमरे में पहुंचा। बेहड़े में रहने वाले लोगों ने कहा कि नंद किशोर ने सोमवार की सुबह खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
आग की लपटों से घिरा नंद किशोर कमरे से बाहर निकला और बेहड़े में सो रहे एक युवक पर जा गिरा। इससे उसकी भी एक टांग झुलस गई। बेहड़े के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।