{"_id":"64edc21d3951ef74bb0788b3","slug":"accused-of-murder-arrested-in-patiala-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: पांच साल के संबंध तोड़ने से नाराज था देवर, भाभी को दी दर्दनाक मौत... अब चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: पांच साल के संबंध तोड़ने से नाराज था देवर, भाभी को दी दर्दनाक मौत... अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tue, 29 Aug 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:34 PM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि सुनीता रानी के देवर के साथ अवैध संबंध थे, जिसे उसने कुछ समय पहले तोड़ लिया था। इसी बात से आरोपी देवर संजीव कुमार भड़का था। वह अकसर अपनी भाभी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था और उसे जान से मारने की धमकियां तक देता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नाभा के करतारपुरा मोहल्ले में देवर की ओर से रविवार रात अपनी 43 साल की भाभी के बेरहमी से किए कत्ल केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक देवर के अपने ही भाभी के साथ पिछले करीब पांच सालों से अवैध संबंध थे। लेकिन कुछ समय पहले भाभी ने देवर से साथ संबंध तोड़ लिए थे, जिससे नाराज होकर देवर ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि सुनीता रानी रविवार रात अपने कमरे में मौजूद थी। उसकी बेटी घर की छत पर सैर कर रही थी। वहीं बेटा बाजार गया हुआ था और पति राजेश कुमार किसी काम से पटियाला गए हुए थे। इसी बीच आरोपी देवर संजीव कुमार मौका पाकर सुनीता रानी के कमरे में गया और पहले उसके पेट में चाकू से वार किया। इसके बाद सुनीता की ही चुन्नी से उसका गला दबाकर मुंह में जबरन सल्फास डाल दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nuh Violence: नूंह हिंसा पर गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, कहा-आरोपियों में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि आरोपी के सिर पर भाभी को जान से मार डालने का जुनून सवार था और वह किसी भी हालत में नहीं चाहता था कि सुनीता जिंदा बचे। इसलिए वह पक्का करना चाहता था कि सुनीता रानी मर जाए। एसएसपी ने बताया कि दरअसल सुनीता रानी के देवर के साथ अवैध संबंध थे, जिसे उसने कुछ समय पहले तोड़ लिया था। इसी बात से आरोपी देवर संजीव कुमार भड़का था। वह अकसर अपनी भाभी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था और उसे जान से मारने की धमकियां तक देता था। जिसकी पुष्टि सुनीता रानी की बेटी महक और बेटे आशु ने भी की है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने सोमवार को ही काबू कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी देवर व भाभी व उसका परिवार एक ही घर में रहते थे। आरोपी किरयाना की दुकान चलाता था। गौरतलब है कि वारदात से एक दिन पहले ही सुनीता रानी व उसके पति राजेश कुमार ने अपनी शादी की वर्षगांठ मनाई थी। घर में खुशियों का माहौल था, जो रविवार रात मातम में बदल गया।