फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij big statement on Nuh violence and congress

Nuh Violence: नूंह हिंसा पर गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, कहा-आरोपियों में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल

Tue, 29 Aug 2023 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 02:08 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि ये सारा किया कांग्रेस का है। कांग्रेस विधायक मामन खान के बारे में विज ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए 30 तारीख को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij big statement on Nuh violence and congress
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा पर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा खुलासा किया है। विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि नूंह हिंसा में अब तक 510 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 130 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके संपर्क कांग्रेस से मिले हैं। जिन लोगों ने तोड़फोड़ या अन्य वारदातें की हैं, उनमें कुछ कांग्रेस के पदाधिकारी भी हैं। ऐसा लग रहा है कि यह सब कांग्रेस ने किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए 30 अगस्त को बुलाया गया है। पुलिस खान से पूछताछ करेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में थे, जो हिंसा में शामिल थे। वह 28, 29 और 30 जुलाई को जिन जगहों पर गए थे, वहां पर हिंसा की वारदातें सामने आई हैं। खान वहां के लोगों के संपर्क में थे। ऐसे सारे एंगलों पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। जल्द ही पक्के सबूतों को जनता के सामने रखा जाएगा और बताया जाएगा कि हिंसा के पीछे कौन मास्टरमाइंड था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को पूर्व कोच की सलाह: पाकिस्तानी खिलाड़ी कर रहा पीछा, 90 मीटर का बैरियर पार करना ही होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि दंगाइयों ने साइबर थाने को विशेष रूप से क्यों निशाना बनाया। पुलिस सभी एंगलों की गहनता से जांच कर ही है। सोमवार को नूंह हिंसा को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ था। हंगामे की वजह से स्पीकर को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा था। खान मंगलवार को भी सदन में मौजूद थे। वह फिरोजपुर झिरका से विधायक हैं। भाजपा के नसीम अहमद को हराकर वह पहली बार कांग्रेस से विधायक बने हैं। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने कहा कि मेवात में कभी दंगा नहीं हुआ। दशकों से हिंदु-मुस्लिम मिलकर रहते आए हैं। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

मोनू मानेसर गलत है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी
कथित गोरक्षक मोनू मानेसर पर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिरासत में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। अगर उसने भी कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अपनी नाकामी छिपा रही सरकार
सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। सदन में भी हमने मांग की थी कि नूंह हिंसा की न्यायिक जांच करवाएं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि नूंह हिंसा एक सोची समझी साजिश है। गृह मंत्री कुछ और बयान देते हैं। यदि यह साजिश है तो इसकी हाईकोर्ट के जज से जांच करवाई जाए। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष


नूंह विधायक बोले-सरकार फेल हुई
नूंह हिंसा के मामले में सरकार फेल है। हिंसा से पहले मैंने सरकार को बताया था कि माहौल खराब है। यदि समय रहते सरकार कदम उठाती तो नफरत की आग नहीं भड़कती। सरकार सदन में इस मामले पर चर्चा नहीं करना चाहती और वहीं सदन के बाहर जाकर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। हमने सदन में भी यह मांग उठाई थी कि नूंह हिंसा की जांच हाईकोर्ट के जज से करवानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। -चौधरी आफताब अहमद, नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed