{"_id":"59a818c14f1c1b1c278b49cd","slug":"accident-in-fagwara-3-student-of-lovely-professional-university-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से भिड़ा ट्रक, बीटेक कर रहे 3 छात्रों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से भिड़ा ट्रक, बीटेक कर रहे 3 छात्रों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर फगवाड़ा जीटी रोड पर चहेड़ू पुल के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं तीसरे घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीनों युवक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र थे। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतकों की पहचान अभीरल वासी केरल, सोनू गुप्ता वासी आंध्र प्रदेश और नंद किशोर पुत्र बिंजा सुभाष वासी केरल के तौर पर हुई है। अभीरल और सोनू गुप्ता चहेड़ू लॉ गेट के पास पीजी में रहते थे और नंदकिशोर यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहता था।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अभीरल, सोनू और नंदकिशोर बाइक (पीबी 08 सीजे/1182) पर जालंधर से चहेड़ू की तरफ आ रहे थे। जीटी रोड पर बेईं के पीछे पुल के पास एक ट्रक (पीबी05जे 9147) ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अभीरल और सोनू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। नंद किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जालंधर अस्पताल रेफर किया गया जहां उसने उपचार के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया। चहेड़ू पुलिस चौकी प्रभारी एस आई बलजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सुरजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।