{"_id":"5c953e20bdec222ffc359563","slug":"a-youth-murdered-in-kurali-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरालीः झगड़े में बीच-बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, कीरच मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरालीः झगड़े में बीच-बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, कीरच मारकर हत्या
Sat, 23 Mar 2019 01:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक डेविड का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली के ब्लॉक माजरी के गांव कुब्बाहेड़ी में होली खेलने के बाद दोस्त को घर छोड़ने जा रहे युवक की कीरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय डेविड मसीह के रूप में हुई है। जो कि मलोया का निवासी था और अभी कुंवारा था। वह कैटरिंग का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। डेविड मसीह के पिता जोन ने बताया कि डेविड अपने दोस्तों सुखविंद्र सिंह, सन्नी, नरेंद्र सिंह और चन्नप्रीत सिंह कुब्बाहेड़ी के साथ होली खेलने गया था। उन्होंने बताया कि डेविड और उसके दोस्त रानी माजरा के ट्यूबवेल पर होली खेल रहे थे। तभी वह डेविड को लेने वहां चला गया।
विज्ञापन
जोन ने बताया कि इस दौरान वह डेविड के साथ कार में सवार होकर चन्नप्रीत को कुब्बाहेड़ी में घर छोड़ने के लिए चले गए जहां पहले से सरबजीत सिंह खड़ा था। बताया जाता है कि सरबजीत का पहले से चन्नप्रीत के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बीच बचाव करने गए डेविड पर सरबजीत सिंह ने कीरच से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बुरी तरह से घायल डेविड को कुराली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसको चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही डेविड की मौत हो गई। माजरी पुलिस ने मृतक के पिता जोन के बयान पर सरबजीत सिंह निवासी कुब्बाहेड़ी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।