फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth murdered after kidnapping in Haryana

बाजार से युवक का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, शव मिला तो जागी पुलिस

Mon, 09 Nov 2020 01:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
A Youth murdered after kidnapping in Haryana
मृतक बलराज। फाइल फोटो।

कैथल से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को करनाल के गांव प्योंत के समीप ड्रेन में फेंक दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम परिजनों ने पुंडरी पुलिस चौकी में युवक के अपहरण की शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पिता के बार-बार गुहार लगाने पर भी जब पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी तो परिजनों ने स्वयं युवक की खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन


इस दौरान बाजार में जब परिजनों ने छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज में चार कार सवार युवक को जबरन ले जाते दिखे। इस संबंध में पिता ने जब पुलिस चौकी को अवगत कराया तो पुलिसवालों ने दुबारा शिकायत लिखवाई। इसके बावजूद खाकी नहीं जागी लेकिन शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस शीघ्र ही खुलासे के दावे कर रही है।
विज्ञापन

 
बलराज उर्फ बल्लू गांव फतेहपुर में राधे-राधे कंप्यूटर सेंटर पर कार्य करता था। हर रोज वह शाम को 7 बजे तक घर पहुंच जाता था लेकिन शुक्रवार को वह 8 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसने अपने बेटे बलराज पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कंप्यूटर सेंटर के मालिक को फोन किया तो उसने बताया कि बलराज शाम को करीब 6.30 बजे दुकान बंद करके उनके घर चाबी देकर स्कूटी से पुंडरी के लिये चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बलराज को ढूंढने घर से निकले तो पुंडरीक तीर्थ बाजार में उसकी स्कूटी मिली। इसके बाद उन्होंने पुंडरी चौकी में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने खुद बाजार में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें दिखाई दिया कि चार कार सवार उसके बेटे को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गये। 

यह सीसीटीवी फुटेज लेकर परिजन दोबारा चौकी में गये। इसके बाद पुलिस ने दोबारा उनसे शिकायत लिखवाई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कर्मचारी बोले कि ये तो अपने आप ही कार में बैठ रहा है। इसके बाद शाम को परिजनों को शनिवार शाम को सूचना मिली की करनाल के गांव प्योंत ड्रेन में बलराज का शव मिला है। 

रविवार को मृतक बलराज के शव का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में बलराज की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसके गले पर निशान पाये गये। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कैथल पुलिस कर रही है।

परिजनों ने एक ही शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर शनिवार दोपहर को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को परिजन पुलिस के पास आये थे लेकिन शिकायत नहीं दी। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस मामले की भी जांच कराई जायेगी कि परिजनों ने शुक्रवार को शिकायत दी थी या नहीं। शशांक सावन, एसपी कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed