फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Person died in road accident in Charkhi Dadri of Haryana

करवा चौथ की उजड़ीं खुशियां: घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे मे मौत, यूपी का था रहने वाला

Thu, 13 Oct 2022 01:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

देर रात करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। देर रात पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A Person died in road accident in Charkhi Dadri of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करवा चौथ पर सोनीपत से झोझूकलां स्थित अपने घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक को एनएच-152 डी पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनुज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला था और पिछले 20 साल से अपने परिवार समेत झोझूकलां में रह रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मेरठ के गांव कौल निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वो अपने परिवार समेत राजस्थान के झुंझनू में रहता है। उसका बड़ा भाई अनुज अपने परिवार के साथ चरखी दादरी जिले के गांव झोझूकलां में रह रहा था। वो सोनीपत स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात वो अपनी बाइक से घर आ रहा था। एनएच-152 डी पर समसपुर टोल बूथ से करीब एक किलोमीटर पहले किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसके भाई अनुज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर देर रात करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। देर रात पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे ये हादसा हुआ। गुरुवार सुबह ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई विशाल के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है। अनिल कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed