{"_id":"5ca5bc80bdec22146d707fae","slug":"8th-class-student-12-year-old-boy-mastermind-of-vehicle-robber-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8वीं में पढ़ने वाला 12 साल का मास्टरमाइंड, दोस्तों संग मिलकर करता था ऐसा काम, पुलिस हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8वीं में पढ़ने वाला 12 साल का मास्टरमाइंड, दोस्तों संग मिलकर करता था ऐसा काम, पुलिस हैरान
Thu, 04 Apr 2019 01:44 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह
8वीं क्लास में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चा इतना मास्टरमाइंड हो सकता है, कोई सोच भी नहीं सकता। वह गेड़ी मारने के लिए ऐसा काम करता था, जानकर हैरान रह जाएंगे। कच्ची उम्र में किशोर अपराध की दुनिया की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में सामने आया।
सेक्टर 17 थाने की पुलिस ने ऐसे एक गिरोह को पकड़ा है, जिसका मास्टरमाइंड 12 साल का बच्चा है। उसके साथियों की उम्र 14 और 16 साल है। तीनों शहर में गेड़ी मारने के लिए वाहन चुराते थे। इनके कब्जे से 4 बाइक, 3 एक्टिवा और एक एविएटर बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Trending Videos
ऐसे पकड़ा गया आरोपियों को
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में दुपहिया वाहन के चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं। मामला सुलझाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई। पुलिस को इनके बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। सेक्टर-22 में नाकाबंदी करके बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे तीनों को दबोच लिया गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
जांच में पता चला कि आरोपी पार्किंग में खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। नकली चाबी के जरिए लॉक खोलकर वाहन चुराते थे। जहां पेट्रोल खत्म हो जाता, वहीं आसपास किसी पार्किंग में वाहन खड़ा कर देते थे। मास्टरमाइंड से एक पुरानी चाबी भी बरामद हुई है। पुलिस अब इस जांच में जुटी हुई है कि उनके साथ कोई और साथी तो शामिल नहीं है।