{"_id":"5a6a29ae4f1c1bcb268b66a8","slug":"62-yr-old-jeet-singh-killed-in-a-road-accident-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के भोग का सामान लेने जा रहे बेटे की हादसे में मौत, घर में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के भोग का सामान लेने जा रहे बेटे की हादसे में मौत, घर में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
Updated Fri, 26 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार किसान को कार चालक ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी के गांव कारकौर निवासी किसान की वीरवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान जीत सिंह (62) निवासी गांव कारकौर के रूप में हुई है। वह मां के अंतिम भोग का सामान लेने के लिए बाइक से गया था। रास्ते में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर भूषण फैक्ट्री के पास एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें किसान जीत सिंह की मौत हो गई। मृतक की मां का 26 जनवरी को गांव के गुरुद्वारा साहब में अंतिम भोग है।
मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया कि उसकी दादी की मौत 16 जनवरी को बीमारी के कारण हो गई थी। जिनका शुक्रवार को अंतिम भोग गांव के गुरुद्वारा साहिब में रखा गया था। वीरवार सुबह उसके पिता भोग के लिए सब्जियां और अन्य सामान लेने मोटरसाइकिल से डेराबस्सी गए थे। सुबह करीब नौ बजे भूषण फैक्ट्री के मोड़ के पास एक आल्टो कार चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीत सिंह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिरकर गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोेषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जांच अधिकारी एएसआई शाम चंद ने बताया कि मृतक के बेटे लखविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरंभिक जांच में सामने आया है कि कार आल्टो थी और चालक कार चलाना सीख रहा था, जो पास के गांव घोलूमाजरा का बताया जा रहा है। राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। इसके आधार पर चालक को जल्द तलाश लिया जाएगा।