{"_id":"187a4f9aead20fdfb19a15a861b4cfdd","slug":"4-arrested-due-to-betting-on-cricket-world-cup-final-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्ल्ड कप फाइनल पर लगा रहे थे सट्टा, 4 काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप के फाइनल क्रिकेट मैच पर सेक्टर-24 के एक फ्लैट में सट्टा लगाते चार लोगों को पुलिस ने काबू किया है। रविवार दोपहर बाद करीब सवा चार बजे चंडीमंदिर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-24 के एक फ्लैट में क्रिकेट वर्ल्ड कप पर सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर लगे सामान समेटने
चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद के नेतृत्व में टीम ने तुरंत वहां छापामारी की। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खोला तो पुलिस को देखते ही वे घबरा गए।
सटोरियों ने अपना सामान समेटने की कोशिश की, परंतु वह कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली।
अभी आरोपियों के साथियों पर भी है पुलिस की नजर
पुलिस ने मौके से अब्दुल वाहिद कुम्हार मोहल्ला मनीमाजरा, नरेंद्र कुमार निवासी मोरी गेट मनीमाजरा, मुकेश निवासी मोहल्ला जट्टां वाला मनीमाजरा व नौकर पासंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों से 8 मोबाइल फोन, एक एलसीडी, तीन बिजली के बोर्ड, एक कैलकुलेटर, एक घड़ी, चार ताश की जोड़ी, एटीएम कार्ड, एक एक्टिवा, एक स्विफ्ट कार व 20 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
साथ ही उनसे 50 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंडीमंदिर के एसएचओ ने बताया कि इनके साथ फोन पर सट्टा लगाने वालों की भी सूचना मिली है। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।