फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एटीएम मामला

एटीएम मामला

Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एटीएम मामला
दो लाख रुपये ठगने पर रिजर्व बैंक को लिखा पत्र
विज्ञापन

रायपुररानी। बीते दिन खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदल कर दो लाख सत्तर हजार रुपये की राशि निकाल लेने पर गांव नारायणपुर निवासी बलजीत सिंह ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया चंडीगढ को पत्र लिखकर क्षेत्र के एटीएम की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। पीड़ित किसान बलजीत ने रिजर्व बैंक को लिखे पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा कि एटीएम मशीन न चलने पर व बाहर कोई भी गार्ड न होने के कारण मुझे अनजान व्यक्ति से मदद लेनी पड़ी। जिस कारण वहां पर पहले से ही ताक में खडे़ ठग ने मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया। बलजीत ने बताया कि यदि पुलिस व बैंक अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच करें व उस समय ड्यूटी पर तैनात एटीएम गार्ड से भी सख्ती से पूछताछ की जाए तो मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। रायपुररानी थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ढांडा ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व कल से सभी बैंक एटीएम की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed