{"_id":"5ade470b4f1c1b9d098b620e","slug":"15245166209-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकेतड़ी मंदिर चोरी के आरोपियों को जल्द लाया जाएगा प्रॉडक्शन रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सकेतड़ी मंदिर चोरी के आरोपियों को जल्द लाया जाएगा प्रॉडक्शन रिमांड पर
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकेतड़ी मंदिर चोरी के आरोपियों को जल्द लाया जाएगा प्रोडक्शन वारंट पर
पंचकूला। महाशिवरात्रि के बाद सकेतड़ी मंदिर से हुई चोरी मामले में जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस पंचकूला लेकर आएगी। चंडीगढ़ पुलिस ने मंदिरों से आभूषण चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से सकेतड़ी में हुई चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सुराग मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया।
सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर से आरोपियों करीब 30 लाख रुपये के आभूषण चुराए थे। सात मंदिरों में हुई चोरी की इस घटना से मंदिर प्रबंधन की भी चिंता काफी बढ़ गई थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में यह सामने आया है कि पंचकूला के मंदिर में हुई चोरी की वारदात में भी इन आरोपियों का हाथ रहा है। तीनों आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पंचकूला लाया जाएगा, ताकि चोरी के इस मामले का खुलासा हो सके।