{"_id":"5aa589594f1c1ba3758b4df0","slug":"152079828112-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतसंग घर जा रही बुजुर्ग महिला से छीना बाइक सवार स्नैचर ने पर्स,मौके से हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतसंग घर जा रही बुजुर्ग महिला से छीना बाइक सवार स्नैचर ने पर्स,मौके से हुए फरार
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्संग घर जा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार ने छीना पर्स
पिंजौर। रविवार को दिनदहाड़े सत्संग घर की ओर जा रही एक बुजुर्ग महिला के हाथ से बाइक सवार स्नैचर उसका पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता तकरीबन 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुदेश और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। परिजन दर्शन लाल ने बताया कि पीड़ित महिला सुदेश सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिव कालोनी में स्थित अपने घर से सत्संग घर जाने के लिए निकली। जैसे ही महिला अपने घर से निकल कर कुछ ही दूर आगे गई थी कि एक बाइक सवार युवक उनके हाथ से पर्स छीन कर ले गया। जैसे ही महिला ने शोर मचाया तो स्नैचर के दो अन्य साथी जो गली में पैदल चल रहे थे महिला के पास आए और कहा कि हम बाइक चालक का पीछा करते हैं और दोनों बाइक के पीछे भागे। कुछ दूर भागने के बाद एक युवक स्नैचर बाइक सवार के साथ मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा युवक कालोनी की गली की ओर भाग गया। दर्शन लाल ने बताया कि महिला के पर्स में चार हजार नगदी और एक मोबाइल था।