फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Walterganj SO's body found hanging from a ceiling fan in his official residence; stir ensues.

Basti News: वाल्टरगंज एसओ का सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला शव, हड़कंप

Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Walterganj SO's body found hanging from a ceiling fan in his official residence; stir ensues.
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह (57) का शव शनिवार की शाम उनके सरकारी आवास में पंखे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी, सीओ और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर के रहने वाले थे। वह जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर थे। सुबह थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और दोपहर में हमराहियों के साथ सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंचे। कुछ देर बाद हमराहियों को चौकी पर छोड़कर अकेले सरकारी आवास चले गए।
विज्ञापन

काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर हमराहियों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शाम करीब साढ़े छह बजे उनके साथ रहने वाले उपनिरीक्षक बलराम गौड़ आवास पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया। अंदर जाने पर सूर्य प्रकाश सिंह का शव वर्दी में रस्ती के सहारे पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दी गई। एएसपी श्यामकांत समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। देर शाम तक डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, एसपी डॉ. यशवीर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
डीआईजी ने जांच के लिए लगाई तीन टीमें
डीआईजी संजीव त्यागी ने एसओ की मौत की जांच के लिए तीन टीमें लगाई है। फॉरेंसिक, सर्विलांस और पुलिस की एक टीम इस घटना से जुड़ी हर पहलू की जांच करेगी। पुलिस मौत की वजह जानने का पूरा प्रयास करेगी। किन परिस्थितियों में एसओ ने मौत को गले लगाया इसकी जानकारी पुलिस जुटाएगी।
-------
रक्षाबंधन पर गांव गया था परिवार
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह जिलाधिकारी कार्यालय के पास सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार के सदस्य आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव गए हुए थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और वे बस्ती के लिए रवाना हो गए हैं। उनका एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है।
-------------
तीन साल की सेवा बाकी थी, सिद्धार्थनगर हुआ था तबादला
सूर्य प्रकाश सिंह ने 19 अप्रैल 2026 को वाल्टरगंज थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। पुलिसकर्मियों के अनुसार उनका व्यवहार मिलनसार था और थाने में वह कर्मचारियों के साथ सहज रहते थे। बताया गया कि उनकी सेवा के करीब तीन साल बाकी थे। हाल ही में उनका सिद्धार्थनगर जिले के लिए तबादला हुआ था। उम्र का हवाला देकर उन्होंने तबादला रुकवा लिया था, जिसके बाद उन्हें वाल्टरगंज थाने में तैनाती मिली थी। उनकी अचानक मौत की खबर से साथी पुलिसकर्मी स्तब्ध हैं।
-------
कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस, मिल सकते हैं अहम सुराग
वाल्टरगंज एसओ की मौत के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। दिवंगत एसओ के सीयूजी और पर्सनल फोन नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। इससे पुलिस को मौत से संबंधित कुछ अहम सुराग भी मिल सकते हैं। घटना से पहले किन लोगों से बात हुई थी, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। आत्महत्या अवसाद में किया गया है कि कोई और कारण है, पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। संवाद

-------
कोट
वाल्टरगंज एसओ शनिवार को जिला मुख्यालय आए थे। हमराहियों को सिविल लाइंस चौकी पर छोड़कर वह सरकारी आवास चले गए थे। शाम को उपनिरीक्षक बलराम गौड़ आवास पहुंचे तो एसओ का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
-संजीव त्यागी, डीआईजी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed