{"_id":"6a9338827495e707b0098d7b","slug":"history-sheeter-missing-for-10-years-was-living-as-a-baba-in-chandauli-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-160245-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चंदाैली में बाबा बनकर रहा रहा था 10 साल से लापता हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चंदाैली में बाबा बनकर रहा रहा था 10 साल से लापता हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर तिलकधारी, साधु बनकर रहता था चंदौली में
जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर लापता 167 हिस्ट्रीशीटरों की तलाश की। इसमें से 50 हिस्ट्रीशीटरों का ही सत्यापन हो सका। सत्यापन के दाैरान पता चला कि कोई परिवार के साथ जिला बदल कर दूसरे स्थान पर रह रहा है तो कोई बाबा बनकर दूसरे जिले के मंदिर में रह रहा है।
हत्या, लूट, मारपीट, जानलेवा हमला रंगदारी वसूली और धमकी समेत विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल रहने पर पुलिस निगाह रखती है। जिले के 18 थानों में 953 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। इनमें से 167 हिस्ट्रीशीटर काफी समय से लापता चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने इन लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश के लिए अभियान चलाकर सत्यापन शुरू किया तो 50 हिस्ट्रीशीटर मिल गए। पुलिस अब शेष लापता हिस्ट्रीशीटरों का भी पता लगाने में जुटी है।
मंदिर में मिला तिलकधारी
चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर तिलकधारी सिंह 10 साल से लापता था। पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि वह चंदौली में एक भट्ठे के पास स्थित मंदिर में बाबा बनकर रह रहा है। सत्यापन के दौरान उसके वहां रहने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
25 साल से लापता था, सोनभद्र में मकान बनाकर परिवार के साथ मिला
चील्ह के मझिगवां निवासी हिस्ट्रीशीटर नन्हकू पुत्र रामदुलार करीब 25 वर्षों से लापता था। पुलिस ने तलाश शुरू की तो उसके सोनभद्र में रहने की जानकारी मिली। सत्यापन के दाैरान वह सोनभद्र में निजी मकान में परिवार के साथ मिला। इसके बारे में सोनभद्र पुलिस को जानकारी दी गई। कटरा, देहात और विंध्याचल कोतवाली में सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर कोतवाली कटरा में 80, देहात और विंध्याचल कोतवाली में 79-79 हैं। इसके बाद चुनार में 73, पड़री थाना में 64 हैं।
वर्जन-- --
जिले में 953 हिस्ट्रीशीटर हैं। काफी समय से थाने के संपर्क में नहीं आने वालों को लापता की श्रेणी में रखते हुए उनकी तलाश कराई जा रही है। अभियान में 50 ऐसे हिस्ट्रीशीटर मिले, जिनका सत्यापन कराने पर उनके मौजूद होने की पुष्टि हुई। इसमें कोई बाबा बनकर मंदिर में रहता मिला तो कोई परिवार के साथ दूसरे जिले में मिला। अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक

वर्जन