फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chandauli youth drowns while bathing at Bokariya Falls; dies.

Bhadohi News: बोकरिया फाल में नहाते समय डूबा चंदाैली का युवक, मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chandauli youth drowns while bathing at Bokariya Falls; dies.
। परिजनों के साथ बोकरिया फाल में पिकनिक मनाने आए चंदौली के युवक की शनिवार को नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कॉलोनी निवासी रतन प्रजापति (29) शनिवार को बहन बबीता और अन्य परिजनों के साथ बोकरिया फाल घूमने आए थे। फाल में नहाते समय रतन अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया। आस-पास मौजूद लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर लहंगपुर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव बोकरिया फाल में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed