फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three bovine animals died after being hit by a vehicle, resulting in a protest.

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत, विरोध में जाम

Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three bovine animals died after being hit by a vehicle, resulting in a protest.
कांट हाईवे पर धरने पर बैठे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को उठाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। स
कांट (शाहजहांपुर)। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर जलालाबाद-बरेली मोड़ मार्ग पर ददरौल मोड़ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। बीडीओ के कॉल न उठाने और कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल युवा विंग के जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी देने के लिए ददरौल के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार को कई बार कॉल किया गया, लेकिन रिसीव नहीं किया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर कांट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता हाईवे से हट गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाईवे पर पड़े गोवंशीय पशुओं के शव हटवाए और उनका अंतिम संस्कार कराया। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि गोवंशीय पशुओं का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। कॉल न उठाने की बात निराधार है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed