{"_id":"6a933869ebadf9bfba0d353b","slug":"thieves-fled-after-abandoning-a-stolen-bike-at-two-temples-in-jahu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-206499-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू के दो मंदिरों में चोरी बाइक छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू के दो मंदिरों में चोरी बाइक छोड़कर भागे चोर
Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत कांगूघटी क्षेत्र के शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में गत रात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बाइक से मंदिर परिसर में पहुंचे और वारदात के बाद बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला। स्थानीय निवासी रतन चंद ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर दोनों मंदिरों के ताले टूटे मिले। भजन-कीर्तन के लिए रखा स्पीकर भी गायब था। मंदिर के पास एक बाइक खड़ी मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक कब्जे में ले ली और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में पिछले करीब एक माह में चार से अधिक मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले जाहू क्षेत्र के एक मकान में भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
लगातार वारदातों से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है और आरोपी ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाएंगे। संवाद