फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सिविल अस्पताल से कैदी को फरार करवाने वाले आरोपी से पूछताछ कुरुक्षेत्र जे

सिविल अस्पताल से कैदी को फरार करवाने वाले आरोपी से पूछताछ कुरुक्षेत्र जे

Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से कैदी को फरार करवाने वाले आरोपी से पूछताछ  कुरुक्षेत्र जे
सिविल अस्पताल से कैदी को फरार करवाने वाले आरोपी से पूछताछ
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र जेल से तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया दीपू
- आंखों में मिर्च झोंककर कैदी को करवाया था फरार, किया था फायर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
16 जून को सिविल अस्पताल में आंखों में मिर्च झोंककर कैदी को फरार करवाने के मामले में आरोपी दीपू को सीआईए की टीम ने प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर अदालत में पेश किया। आरोपी को पूछताछ के लिए कुरुक्षेत्र जेल से लाया गया था, जिसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
16 जून को अंबाला जेल में बंद कैदी को इलाज के बहाने पंचकूला के सिविल अस्पताल में लाया गया। अचानक अस्पताल में दाखिल हुए युवकों ने पहले अस्पताल कर्मियों से मारपीट की और कैदी दीपक को अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कैदी को फरार करवाने के लिए गोलियां भी चलाई थी, जिसमें पुलिस कर्मी चोटिल भी हो गए थे।
विज्ञापन

इस वारदात में शामिल संपत नेहरा को छोड़कर तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले से हो चुकी है। हाल ही में भिवानी पुलिस ने टीनू को बंगलुरू के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जिसे जल्द ही प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वारदात को अंजाम देने वालों में बनूड़ निवासी दीपू भी था, जिसके इशारे पर कैदी को भगाया गया। आरोपी ने कैदी को फरार करवाने के लिए कर्मियों के साथ मारपीट की थी और घटना को अंजाम देने से पहले उसने अस्पताल की रेकी भी की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपियों के पास असलहे कहां से आए और किसने मुहैया करवाए थे। इस घटना को अंजाम देने की साजिश में और कौन शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल जारी है। दीपू पहले से ही डकैती के एक मामले में कुरुक्षेत्र की जेल में बंद था, जिसे पूछताछ के लिए लाया गया है। सीआईए इंचार्ज सूरज चावला ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed