फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बरवाला रायपुररानी क्षेत्र की नदियों से धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन, खनन विभाग व पुलिस की कार्रवाई हो रही नाकाम।

बरवाला रायपुररानी क्षेत्र की नदियों से धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन, खनन विभाग व पुलिस की कार्रवाई हो रही नाकाम।

Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरवाला रायपुररानी क्षेत्र की नदियों से धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन, खनन विभाग व पुलिस की कार्रवाई हो रही नाकाम।
रेत की अवैध खनन जोरों पर, पुलिस पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला और रायपुररानी के कई गांवों के साथ लगती टांगरी नदी व रत्तेवाली, टिब्बी, बुंगा, खेतपुराली, श्यामटू के गांवों के साथ लगती छोटी नदियों में अवैध खनन का कार्य हो रहा है। जबकि अवैध खनन करने पर कोर्ट की ओर से रोक लगी है। इसके बावजूद सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेत माफिया अवैध खनन में जुटा है। लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रेत माफिया रात के समय अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को गुप्त रास्तों से लेकर इन नदियों में उतरते हैं और बिना किसी निडर के धड़ल्ले से अवैध खनन कर रेत से भरी ट्रालियों को रात को घरों में छिपाकर खड़ी कर लेते हैं। जैसे ही कोई भी मकान का निर्माण करने वाला व्यक्ति रेत की मांग करता है तो उसे मनमाने दाम पर बेच देते हैं। अवैध खनन के कार्य पर न तो खनन विभाग और न ही पुलिस विभाग रोक लगा पा रहा है, जिससे विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं आजकल तो रेत से भरी ट्रालियां दिन में भी सरपट दौड़तीं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed