फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy road accident at sangrur, 6 man killed

पंजाब: संगरूर में हादसा, 6 युवकों की मौत

Sun, 01 Mar 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर।
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर। Updated Sun, 01 Mar 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
creepy road accident at sangrur, 6 man killed

सुनाम-लहरा मार्ग पर शुक्रवार रात तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह नौजवानों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। घायल को सुनाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मरने वालों की आयु बीस से पचीस वर्ष के बीच है और सभी अविवाहित थे। थाना छाजली के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि लहरा-सुनाम रोड पर रात्रि करीब नौ बजे तूड़ी से भरा ट्रक खोखर कलां के बस स्टैंड के समीप सुनाम की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही वरना गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आई एक इनोवा ने वरना गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी।

इनोवा गाड़ी में पैंतीस पेटी शराब भरी थी

creepy road accident at sangrur, 6 man killed
हादसे में वरना कार में सवार मनप्रीत सिंह, हरपाल सिंह निवासी महलां, गुरप्रीत सिंह निवासी भिंडरा, सतगुर सिंह निवासी छाजली, गुरविंदर सिंह गुजरां की मौके पर ही मौत हो गई।  इनोवा में सवार बुद्ध सिंह निवासी भिंडरा की भी मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गुरलाल सिंह निवासी छाजला घायल हो गया। उसे सुनाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी के मुताबिक इनोवा गाड़ी में पैंतीस पेटी शराब भरी हुई थी, जो कहीं पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और गाड़ी में भरी शराब बारे भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया वरना कार और इनोवा की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इससे यह हादसा हो गया। हादसे में वरना कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वरना में फंसे शवों को लोगों ने गाड़ी की छत तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed