{"_id":"5fa99f178ebc3e9b9575e4f8","slug":"corona-if-carelessness-is-done-at-this-time-the-situation-can-be-uncontrollable-prof-jagataram-chandigarh-news-pkl3937007161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई निदेशक बोले- अगर इस समय लापरवाही बरती तो कोरोना से स्थिति हो सकती है बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई निदेशक बोले- अगर इस समय लापरवाही बरती तो कोरोना से स्थिति हो सकती है बेकाबू
Tue, 10 Nov 2020 01:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रो. जगतराम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते मौसम के बीच त्योहारों के कारण कोरोना के मामलों के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग एहतियात बरतें और संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन गंभीरता से करें। यह बात पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने कही। उन्होंने लोगों से घरों में रहकर ही दीपावली का त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा है कि अगर इस समय लापरवाही बरती तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी और इसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रो. जगतराम ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सर्दी के कारण मौसमी बीमारियों के साथ ही अन्य संक्रमण भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, इसलिए हम सबको सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक बचाव को ही वैक्सीन समझकर उसका गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन