फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold wave grips Punjab; Faridkot coldest, flights affected by fog.

Chandigarh News: पंजाब में शीतलहर का कहर<bha>;</bha> फरीदकोट सबसे ठंडा, धुंध से उड़ानें प्रभावित

Sun, 28 Dec 2025 08:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Cold wave grips Punjab; Faridkot coldest, flights affected by fog.
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

पटियाला/अमृतसर। पंजाब में रविवार को शीतलहर और बेहद घने कोहरे का असर जारी रहा। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। होशियारपुर 3.9 डिग्री, गुरदासपुर 4.0 डिग्री, लुधियाना और पटियाला का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। अमृतसर और पठानकोट में दृश्यता शून्य रही, जबकि लुधियाना में 10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर और बठिंडा में 50 मीटर तक सीमित रही।
पंजाब मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अमृतसर (14.8 डिग्री), लुधियाना (18.2 डिग्री) और पटियाला (18.4 डिग्री) सामान्य से नीचे रहे। सबसे अधिक तापमान अबोहर में 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जनता से शीतलहर और घने कोहरे में यात्रा करते समय सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

धुंध के कारण श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी और रद्द करने की स्थिति बनी। दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद्द हुई, जबकि शारजाह और दोहा की उड़ानें साढ़े छह घंटे तक लेट रहीं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। आने वाली उड़ानों की देरी का असर आगे की उड़ानों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
फरीदकोट: 3.4° होशियारपुर: 3.9° गुरदासपुर: 4.0° लुधियाना: 4.4° पटियाला: 4.6° बठिंडा: 6.0°
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article