फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   closed parking controversy: Extreme factionalism in BJP Chandigarh

पार्किंग बंद पर भाजपा में गुटबाजी, राजनीतिक गरमाहट पहुंची दिल्ली

Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
closed parking controversy: Extreme factionalism in BJP Chandigarh
हरमोहन धवन का विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 में दो पार्किंग बंद होने की राजनीतिक गरमाहट दिल्ली तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में गुटबाजी चरम पर है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ के प्रभारी प्रभात झा शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। झा पार्टी ने नेताओं और पार्षदों को समझाने की कोशिश करेंगे। अगर नहीं माने तो नोटिस भी जारी हो सकता है।

विज्ञापन


पार्किंग बंद होने पर हुए बबाल पर भाजपा नेताओं और पार्षदों के रुख ने पार्टी को हिलाकर रख दिया है। भाजपा के आठ पार्षद व्यापारियों के समर्थन में आ गए हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता तिलमिला गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रभात झा के आने का मतलब यही है कि कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस थमाया जा सकता है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन ने मेयर अरुण सूद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह व्यापारियों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। साथ ही भाजपा के आठ पार्षदों ने भी व्यापारियों का साथ दे दिया है। इससे भाजपा में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद को बसपा पार्षद का समर्थन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित दो पार्किंग के बंद करने के मामले में चौतरफा घिरे नगर निगम के मेयर अरुण सूद के समर्थन में बसपा नेता व पार्षद जन्नत जहां उतर आई हैं। जन्नत ने मेयर व कमिश्नर के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने ट्रायल बेस पर पार्किंग को बंद करने के फैसले पर बवाल मचाने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मेयर का यह फैसला जनहित में है और स्मार्ट सिटी बनने जा रही चंडीगढ़ सिटी के लिए बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed