Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleaning workers are in a bad condition, have not received salary for three months

Chandigarh News: सफाई कर्मचारियों का बुरा हाल, तीन महीने से नहीं मिली पगार

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers are in a bad condition, have not received salary for three months
चंडीगढ़। शहर में सफाई कर्मचारी तीन महीने से बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं। इनमें कई महिलाएं भी हैं, जो अपना परिवार चला रही हैं। आर्थिक तंगी के चलते कई कर्मचारी भूखे पेट रहकर भी शहर की सफाई कर रहे हैं, जबकि उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने मेयर हरप्रीत कौर बबला पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेयर ने वादा किया था कि नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तीन महीने का बकाया वेतन 15 मार्च तक दे दिया जाएगा लेकिन यह भी एक सफेद झूठ साबित हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके घरों में चूल्हे नहीं जल रहे। उनके बच्चे स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमलता ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ प्रधान जेपी मल्होत्रा ने 30 जनवरी को दावा किया था कि मेयर के कार्यभार संभालने के साथ ही निगम को 92 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। वह भी झूठ निकला। कहा कि पहले भाजपा के मेयर के कार्यकाल में नगर निगम की 500 करोड़ की एफडी तोड़ी गई और अब पहली बार पेंशन फंड से पैसे निकालकर कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। यह निगम के इतिहास में यह सबसे काला दौर प्रतीत हो रहा है, जहां न तो कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है और न ही विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर को अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article