{"_id":"580a306e4f1c1b716b705e0f","slug":"cii-chandigarh-21th-diwali-special-fair-started-in-prade-ground-sector-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड ग्राउंड में दीवाली स्पेशल फेयर शुरू, कई चीजें बनीं खास आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड ग्राउंड में दीवाली स्पेशल फेयर शुरू, कई चीजें बनीं खास आकर्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में सीआईआई का दीवाली स्पेशल फेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में सीआईआई का चार दिवसीय 21वां दीवाली स्पेशल फेयर 2016 शुरू हो चुका है। इसका उद्घाटन हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। मेले में तीन लाख पचहत्तर हजार की ओनिक्स की कलाकृति भी शामिल है। फेयर में 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें फेस्टिव सीजन के स्टालों के साथ-साथ कपड़ों, थाईलैंड की एसेसरीज, मूर्तियां जैसी कई आइटम शामिल हैं ।
मेले में आगरा के पिंटू के चिश्ती आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल पर साईं बाबा से लेकर महात्मा बुद्ध, पक्षियों, जानवरों और फाउंटेन की कलाकृतियां डिस्प्ले की गई हैं। इनमें शेर के स्कल्पचर की कीमत तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये है। इन कलाकृतियों की विशेषता यह है कि इन्हें इंडोर के साथ-साथ आउटडोर के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि आउटडोर में रखने से इसके कलर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि एक कलाकृति के निर्माण में छह कारीगर लगते हैं और छोटी से छोटी कलाकृति के निर्माण में चार तो बड़ी के निर्माण में नौ महीने का समय लगता है।
मेले में यह भी खास
मेले में हॉल नंबर चार में दिल्ली की मनकिरन का विंटर कलेक्शन का स्टॉल लगा है। जिसमें यूरोपियन डिजाइन की विंटर कलेक्शन डिस्प्ले की गई है। जिनमें न्यू ट्रेंड के कैप्स और किमोनोस शामिल हैं। मनकिरन कौर ने बताया कि वह पिछले तीन साल से इस डिजाइन पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
मेले में दीवाली की धूम
सीआईआई फेयर में दीवाली पर्व के मद्देनजर हैंड मेड दीया, कैंडल, कैंडल स्टैंड, हैंगिंग लैंप, और लाइट्स की कलेक्शन डिस्प्ले की गई हैं। ब्लिकस फैशन नाम के मिल्ली के स्टॉल पर हैंगिंग क्रिस्टल लोटस दीये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा उनके स्टॉल पर हैगिंग कैंडल स्टैंड भी हैं। चंडीगढ़ में पहली बार फेयर में अपनी कलेक्शन डिस्प्ले करने वाली मिल्ली ने बताया कि वह इससे पहले साउथ अफ्रीका , वेस्ट इंडीज, केन्या और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शनी लगा चुके हैं।
मिल्ली ने कहा कि घर में क्रिस्टल की वस्तुएं होना शुभ माना जाता है उनसे पॉजिटिव एनर्जी आती है। माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक वृद्धि होती है। मेले में दिल्ली की एनजीओ नव नारी जागृति मंच के चेतना सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने भी अपनी कलेक्शन डिस्प्ले की है।