{"_id":"58b92abc4f1c1b9269830b67","slug":"churan-wala-fake-note-of-2000-rupee-dipensed-from-icici-bank-atm-at-hansi-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATM से फिर निकला 2 हजार का चूरन वाला नोट, लोगों में हड़कंप मचा है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM से फिर निकला 2 हजार का चूरन वाला नोट, लोगों में हड़कंप मचा है
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
दो हजार का नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से एटीएम से दो हजार का नकली चूरन वाला नोट निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना हरियाणा के हिसार की है। हांसी में एटीएम से 2 हजार रुपये का चूरन वाला नकली नोट निकला है। नोट पर अंग्रेजी में चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया और हिंदी में भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा हुआ है।
वीरवार को भगत सिंह रोड पर स्थित आईसीआईसी बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलने पर मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। लोगों द्वारा 2 हजार रुपये के नकली नोट को देखने के लिए उत्सुकता बनी रही। वहीं शाम तक मामले की सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी, जिसमें लोगों का कहना था कि बैंक वाले जानबूझ कर नकली नोट एटीएम में डाल रहे हैं।
घटना की जानकारी देते हुए हिसार निवासी व लोक निर्माण विभाग में कार्यरत महेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य के चलते हांसी आया था। इस दौरान हांसी में सब्जी मंडी से सब्जी लेने के बाद वह भगत सिंह रोड पर एटीएम से पैसे निकलवाने गया। महेंद्र ने बताया कि उसने आईसीआईसी बैंक के एटीएम से 10 हजार की नकदी निकलवाई, जिसमें 2 हजार के 4 नोट असली थे, जबकि एक नोट नकली निकल आया।

बैंक अधिकारी ने दिया नोट बदलने का आश्वासन
दो हजार का नकली नोट
महेंद्र ने नकली नोट मिलने की बात तुरंत बैंक अधिकारी से की। अफसर ने उसे नोट बदलने की बात कहकर उसे अपने पास बुला लिया। बैंक पहुंचकर बातचीत होने के बाद मामला ठंडा हुआ। बता दें कि हाल ही में रोहतक के महम एक आईसीआईसीआई के एटीम से 2000 का नकली नोट मिला था।
जब इस नोट को बैंक मैनेजर के पास ले जाया गया तो उसने मामले में किसी भी तरह की मदद किए जाने से इंकार कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। इससे पहले 22 फरवरी को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एटीएम से चूरण वाले नोट निकले थे, जिस पर काफी बवाल हुआ था।
जानबूझकर एटीएम में डाले जा रहे नकली नोट
इस दौरान मौके पर खड़े लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि महेंद्र की जान-पहचान होने के चलते उनका बैंक से नोट एक्सचेंज हो रहा है। लेकिन अगर यहां कोई आम आदमी होता, क्या तब भी बैंक वाले यह नोट बदल कर देते। लोगों ने यहां तक कहा कि बैंक वाले जानबूझ कर एटीएम में नकली 2 हजार के नोट डाल रहे हैं।