फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children studying in government primary schools of Haryana have to do some different kind of homework

हरियाणा शिक्षा विभाग की पहल: समर वेकेशन में रसोई में मसाले सूंघेंगे बच्चे, सीखना होगा मिट्टी के खिलौने बनाना

Sat, 27 May 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 May 2023 11:40 AM IST
सार

1 जून से 30 जून तक की छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है। बच्चों को छुट्टियों के दौरान परिवार के सदस्यों के 10 मोबाइल नंबर याद करने हैं। इसके अलावा उन्हें अपने माता-पिता के साथ सब्जी मंडी जाना होगा और 10 सब्जियों के रेट कापी पर लिखने होंगे।

विज्ञापन
Children studying in government primary schools of Haryana have to do some different kind of homework
school homework

विस्तार

हरियाणा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इस बार कुछ अलग तरह का होमवर्क करना होगा। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने लिखने-रटने के बजाय सीखने की प्रक्रिया पर जोर देते हुए होमवर्क का खाका खींचा है। ये गतिविधियां बच्चों को परिवार से जोड़ेंगी और उन्हें मोबाइल और टीवी से दूर करेंगी। यह होमवर्क घर के बड़े लोगों की मदद से पूरा करना होगा। बच्चों को कम से कम 10 गतिविधियां बतौर होमवर्क करनी होंगी। 

विज्ञापन


1 जून से 30 जून तक की छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, ये सुनिश्चित किया गया है कि इन गतिविधियों पर कोई पैसा खर्च न हो। यह होमवर्क पूरे माह किया जाना है। 
विज्ञापन


बच्चों को करने होंगे ये काम

  • परिवार के सदस्यों के 10 मोबाइल नंबर याद करना 
  • माता-पिता के साथ सब्जी मंडी जाएं और 10 सब्जियों के रेट कापी पर लिखें 
  • घर के कामों में परिवार की मदद करना
  • माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी के अलावा अपने गांव के सरपंच, अपने पार्षद, विधायक, राज्य के शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम याद करना 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रसोई घर में उपलब्ध मसालों के नाम याद करना और उन्हें चखकर-सूंघकर पहचानना
  • किचन में उपलब्ध बर्तनों के नाम याद करना और राशन (आटा-चावल-दाल) की मात्रा जानना
  • कम से कम तीन पहेलियां याद करना 
  • फलों के बीजों को साफ करना और उनकी गिनती करना
  • गमले में घीया, तोरी, टिंडे के बीज लगाना और उनकी प्रगति का आंकलन करना
  • मूंग, चना आदि दालों को अंकुरित करना, रोज उनकी फोटो लेना और उनकी लंबाई मापना
  • अपना आधार नंबर, जिले/राज्य/देश का नाम याद करना
  • पूरे परिवार के सदस्यों की लंबाई मापना। पक्षियों को दाने डालना
  • दादा-दादी, नाना-नानी से उनके विवाह के समय बनी मिठाइयों के बारे में जानना। उस समय के सोने-चांदी के रेट की जानकारी लेना
  • एक प्रार्थना, भजन और शबद याद करना
  • पांच चुटकुले याद करना और सांप सीढ़ी, कैरम जैसे खेल खेलना
  • सुबह जल्दी उठना, बिस्तर तह लगाना, योग करना, सूर्य नमस्कार करना
  • परिवार के सभी सदस्यों की उम्र को जोड़कर कितने वर्ष बनते हैं, ये गणना करना
  • दादा-दादी, नाना-नानी से मिलाकर फैमिली ट्री बनाना
  • टीवी-मोबाइल से एक दिन का व्रत रखना और खाना खाते समय मोबाइल और टीवी नहीं देखना
  • पुराने कैलेंडर को देखकर वर्ष में कितने रविवार आए और कितनी छुट्टियां आई, उनकी गिनती कर वर्ष की कुछ छुट्टियां निकालना
  • चिकनी मिट्टी को गूंथकर उसके खिलौने बनाना, उन्हें सुखाना और रंग करना
  • छुट्टियों में कहां गए, उसका विवरण और रास्ते में कौन कौन से शहर आए
  • आपके घर से पार्क, मंदिर, बाजार कितने कदम दूर है, ये जानना है। आप रोज कितना कदम चलते हैं उसका रिकॉर्ड रखना
  • पिताजी की मोटरसाइकिल/कार कितने किलोमीटर चलती है, उसमें कितना पेट्रोल डलता है, इसका रिकॉर्ड रखना
  • अपने गांव, गली, मोहल्ले, वार्ड का नाम और पिन कोड याद करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed