{"_id":"3b9a47d12d43dd66ca92f7a7fb288a39","slug":"children-in-the-home-berth-day-s-pleasure-the-accident-took-the-life-of-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बच्चों के बर्थ-डे की खुशी, हादसे ने पिता की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बच्चों के बर्थ-डे की खुशी, हादसे ने पिता की जान ले ली
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में जुड़वा बेटे-बेटी का जन्मदिन मनाने की खुशी छाई थी और बच्चों के पिता लजीज खाना लाने का वादा करके गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह खाना वह बच्चों तक कभी नहीं पहुंचा पाएंगे।
एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई और सारी खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। यह हादसा चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुराना पंचकूला से कुछ दूरी पर हुआ।
मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया और जो बच्चा जन्म दिन मनाने के लिए पापा का इंतजार कर रहा था, उसने ही पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 निवासी अश्वनी सचदेवा के बेटे करण और बेटी मिठ्ठी का 11 फरवरी को जन्मदिन होता है। जन्मदिन की पार्टी एक दिन पहले सोमवार रात को ही सेक्टर-20 के सोसाइटी नंबर 104 में शुरू हो गई थी।
सचदेवा ने हाल ही में बद्दी में नया रेस्तरां खोला है। उन्होंने बच्चों से वादा किया था कि 12 बजे केक कटने से पहले रेस्तरां से खाना लेकर घर पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
खड़े ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो
पुराना पंचकूला के नजदीक उनकी स्कार्पियो हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। एक रिश्तेदार ने बताया कि पार्टी में सभी सचदेवा का इंतजार कर रहे थे।
देर रात करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल से फोन आया और बताया गया कि आपके किसी रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि हादसे का शिकार अश्वनी सचदेवा ही बने हैं और उनकी मौत हो चुकी है।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
खराब होने पर हाईवे किनारे छोड़ देते हैं ट्रक
अक्सर हाईवे पर बड़े ट्रक खराब हो जाते हैं और उसके चालक हाईवे किनारे या जहां ट्रक खराब होता है, उसे छोड़कर नदारद हो जाते हैं और धुंध के बीच हादसे हो जाते हैं।
पिछले दिनों नाडा साहिब से कुछ आगे भी एक ट्रक सड़क किनारे खराब हालत में पूरी रात खड़ा रहा और उसमें तीन गाड़ियां जा घुसीं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।