{"_id":"6495b62d93bed10495026f53","slug":"child-locked-in-office-in-jalandhar-died-due-to-hunger-and-thirst-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: खेलते-खेलते दफ्तर में पहुंचा बच्चा हुआ बंद, दो दिन फंसा रहा, भूख-प्यास के कारण हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: खेलते-खेलते दफ्तर में पहुंचा बच्चा हुआ बंद, दो दिन फंसा रहा, भूख-प्यास के कारण हुई मौत
Fri, 23 Jun 2023 09:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:04 PM IST
सार
शव मिलने के बाद पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में बच्चा कई बार सीढ़ियां चढ़ते और उतरते दिखाई दिया। उसने कई बार मेन गेट भी खटखटाया लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
Jalandhar News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक बेहद दर्दनाक घटना में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना यहां के करतारपुर की है। किशनगढ़ रोड स्थित श्री गुरु अर्जुन देव नगर में खिलौने बेचकर परिवार का गुजारा करने वाले गुजरात निवासी पवन कुमार का बेटा गुड्डू मंगलवार शाम को अचानक लापता हो गया। वह खेलते-खेलते तीन मंजिला शोरूम की सीढ़ियां चढ़ गया और तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। वहां शायद उसकी आंख लग गई और वह वहां ही रह गया।
विज्ञापन
पहली और दूसरी मंजिल पर प्राइवेट कंपनियों के दफ्तर हैं। कर्मचारी दफ्तर बंद करने के बाद ऊपर जाने वाली सीढ़ियों को भी ताला लगा कर चले गए। इस बात की किसी को खबर नहीं लगी कि तीन साल का मासूम सीढ़ियों में कैद होकर रह गया है। परिवार रातभर बच्चे को ढूंढता रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बुधवार को कोई भी कर्मचारी तीसरी मंजिल पर नहीं गया। यही वजह है कि बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार को आईलेट्स दफ्तर के कर्मचारी गगनदीप ने तीसरी मंजिल पर बच्चे का शव पड़ा देखा तो शोरूम मालिक को बताया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानी प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि बच्चे की मौत गर्मी और भूख-प्यास के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कई बार सीढ़ियां चढ़ते-उतरते दिखाई दिया
शव मिलने के बाद पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में बच्चा कई बार सीढ़ियां चढ़ते और उतरते दिखाई दिया। उसने कई बार मेन गेट भी खटखटाया लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इस कारण उसे किसी की मदद नहीं मिल सकी और उसकी मौत हो गई।