फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh winter season weather report

चंडीगढ़वासी रखें ध्यान...मौसम में अब घुल गई ठंडक, धुंध छाने वाली है

Tue, 31 Oct 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
chandigarh winter season weather report
weather chandigarh
चंडीगढ़वासियों के सर्दी के लिए तैयार होने का वक्त आ गया है। मौसम में काफी ठंडक घुल गई है और दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई है। दस दिन में दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में पांच  डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। जबकि रात का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है।
विज्ञापन


शहर के पेरीफेरी और एयरपोर्ट इलाके में तापमान में और भी कम दर्ज किया गया है। बाहरी इलाकों में अधिकतम तापमान 27.9 दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस नोट हुआ।  मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो से तीन दिन में दिन के तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आ सकती है। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जो मौसम में परिवर्तन लाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


यदि विक्षोभ ज्यादा एक्टिव हुआ तो तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन हल्की धुंध छाई रह सकती है।

दिन के तापमान गिरने से कम होगा डेंगू
दिन के तापमान पर ही सभी की निगाहे हैं। दरअसल पूरे ट्राइसिटी में डेंगू का जबरदस्त कहर है। रोजाना 20-25 डेंगू के नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। नवंबर से शुरू होने को है, मगर डेंगू मच्छरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि अधिकतम अधिक होने के कारण डेंगू मच्छर सरवाइव कर रहे हैं। जब तक अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री तक नहीं आता, तब तक डेंगू का कहर जारी रहेगा। इसलिए तापमान में गिरावट जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिन में कब कितना रहा तापमान
दिनांक              अधिकतम            न्यूनतम तापमान

30 अक्तूबर        29.2                    15.4
29                  29.3                   16.2
28                  29.6                   13.9
27                30.6                     16.2
26                30.8                      16.4

20                31.2                      18.2
कोट
एक नवंबर के बाद तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल सकती है।  पिछले दो दिन में तो तापमान नीचे आया है। जल्द ही इसमें और गिरावट आ सकती है।
- सुरेंद्र पाल, निर्देशक चंडीगढ़ मौसम केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed