फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh - Punjab's 18-man honor

चंडीगढ़-पंजाब की 18 शख्सियत को एक्सीलेंस अवार्ड

Sun, 29 Dec 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Dec 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh - Punjab's 18-man honor

स्वामी विवेकानंद अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस स्टेट अवार्ड से शनिवार को बाल भवन में आयोजित समारोह में चंडीगढ़ व पंजाब की कुल 18 शख्सियत को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


ये सभी कला, शिक्षा, समाजसेवा, रक्षा क्षेत्र और बिजनेस के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के मुख्य सचिव प्रशासन संजय कुमार, चीफ आर्किटेक्ट पंजाब सपना, पीजीआई कार्डियोलॉजी के एचओडी डॉ. यशपाल शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम डॉ. पाठक, इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर आजाद सिंह ने सभी अवार्डियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट हेड संजीव राणा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यमों से प्रदेश की उन सदस्यों को सम्मानित किया गया जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने-अपने क्षेत्रों में नाम कमाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला व लुधियाना में जिला स्तर की अवार्ड सेरेमनी करवाई जा चुकी थी। उसी की कड़ी में ये स्टेट अवार्ड सेरेमनी है।

इन्हें सम्मानित किया गया
रक्षा क्षेत्र : लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह (चंडीगढ़)। सितंबर में सांबा कैंप के दौरान आतंकी हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। दीपक सिंह (होशियारपुर) आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त उन्हें 30 गोलियां लगी थी। उसके बाद भी वे आतंकी को पकड़ने में कामयाब रहे।



शिक्षा क्षेत्र : इंद्रजीत नंदन (होशियारपुर)। पैरों से पूरी तरह से अशक्त। साहित्यकार और शहीद भगत सिंह पर 240 पेज की कविता लिखी। इसके अलावा डा. सुरजीत सिंह (लुधियाना)।

समाज सेवा : प्रोफेसर बहादुर सिंह सुनेत (होशियारपुर। रक्त व अंगदान के लिए प्रेरित करना। अमरजीत कौर(चंडीगढ़) लावारिस लाशों का दाह संस्कार करना।

आर्ट एंड कल्चर : प्रो. राजेश शर्मा म्यूजिक (नेत्रहीन, अमृतसर)। प्रोफेसर नमिता शर्मा व प्रोफेसर योगेश शर्मा (लुधियाना के दोनों नेत्रहीन भाई-बहन), संजय सिन्हा डांस (पटियाला) स्पेशल बच्चा। डांस इंडिया डांस में हुआ था सलेक्शन। अभिमन्यु, पेंटिंग (चंडीगढ़)। दीपक बाली पंजाबी विरसा (जालंधर), प्रगति त्रिखा (चंडीगढ़)
बिजनेस : सुनील खन्ना (अमृतसर), सतिंदर शर्मा(चंडीगढ़), अमित शर्मा(जालंधर)
पर्यावरण : भगवान दास जुनेजा (पटियाला), विपन भाटिया (लुधियाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed