फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation Commissioner launched web portal and mobile app

चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर ने लांच किया वेब पोर्टल और मोबाइल एप

Wed, 06 May 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation Commissioner launched web portal and mobile app
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम कार्यालय के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में एक वेब पोर्टल लांच किया गया। www.chandigarhsmartcity.in नाम से इस वेब पोर्टल को नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने लांच किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से शहर निवासी लोगों के कल्याण के लिए की जा रही हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं। यह पोर्टल विभिन्न मुद्दों पर शहर निवासियों की राय लेने और प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने का एक अच्छा विकल्प साबित होगा। यह वेब पोर्टल प्रशासन और नगर निगम की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करेगा। शहर निवासियों की सुविधा के लिए वेब पोर्टल की तर्ज पर एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। इस मौके पर पीसीएस अनिल कुमार गर्ग और सीजीएम एनपी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed