{"_id":"64d5fb0ab5702b13600125e0","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-written-to-administrator-about-grade-pay-of-clerks-and-steno-typists-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में क्लर्क-स्टेनो को कम ग्रेड पे का मुद्दा गरमाया, सांसद किरण खेर ने प्रशासक को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में क्लर्क-स्टेनो को कम ग्रेड पे का मुद्दा गरमाया, सांसद किरण खेर ने प्रशासक को लिखा पत्र
Fri, 11 Aug 2023 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:51 PM IST
सार
सांसद किरण खेर ने क्लर्क/स्टेनो टाइपिस्टों के वेतनमान में बदलाव को लेकर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने प्रशासक से मामले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है ताकि कर्मचारियों और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके।
विज्ञापन
किरण खेर (फाइल फोटो)
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट को सफाईकर्मियों की तनख्वाह मिलने का मुद्दा गरमा गया है। सांसद किरण खेर ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर कहा है कि क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट को उनका वास्तविक ग्रेड पे देना चाहिए।
अमर उजाला ने गुरुवार को खबर प्रकाशित कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर के जरिए बताया कि यूटी प्रशासन ने क्लर्क व स्टेनो के कई पदों के लिए अक्तूबर 2019 में 3200 ग्रेड पे पर भर्ती निकाली थी, लेकिन जून 2021 में चयनित उम्मीदवारों को 1900 ग्रेप पे पर नियुक्ति दी। इससे कर्मचारी मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं।
इसके बाद गुरुवार को सांसद किरण खेर ने क्लर्क/स्टेनो टाइपिस्टों के वेतनमान में बदलाव को लेकर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने प्रशासक से मामले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है ताकि कर्मचारियों और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि प्रशासन ने वर्ष 2019 में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्टों के पदों का विज्ञापन दिया था, जिसमें वेतनमान 10300-34800 + 3200 (ग्रेड पे) दर्शाया गया था। सफल उम्मीदवार आश्चर्यचकित रह गए जब प्रशासन ने 13 जनवरी 2021 को एक शुद्धि पत्र जारी किया, जिसमें नए वेतनमान को अपनाने का उल्लेख था और यह बताया गया था कि क्लर्क का वेतनमान 19900 (लेवल 2) और स्टेनो-टाइपिस्ट का 21700 (लेवल 3) होगा।
विज्ञापन
इस तरह से विज्ञापन के मूल नियम एवं शर्तों में परिवर्तन किया गया। नियम और शर्तों में इस तरह के बदलाव से उनके वेतनमान में कमी आई है, जो कि अनुचित है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए विज्ञापन में बताए गए 3200 जीपी के वेतनमान को बहाल किया जाए।