फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh mayor election : BJP state incharge could not even detect rebellion in Party

चंडीगढ़ मेयर चुनाव : बाहर भाजपा के प्रदेश प्रभारी देते रहे एकता की दुहाई, अंदर बागी ने पर्चा भर दिया  

Tue, 05 Jan 2021 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh mayor election : BJP state incharge could not even detect rebellion in Party
भाजपा की बागी चंद्रावती शुक्ला को मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में आठ जनवरी को मेयर पद का चुनाव होना है। सोमवार को जैसे ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित किए, पार्टी में बगावत हो गई। हालांकि भाजपा में बगावत की भनक को प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नहीं भांप पाए। 

विज्ञापन


मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के प्रत्याशियों का नामांकन कराने के बाद जब दुष्यंत गौतम दावा कर रहे थे कि हम डरते नहीं हैं, इसलिए अंतिम समय में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हैं, ठीक उसी समय चीफ इंजीनियर के कमरे में भाजपा से बगावत कर पार्षद चंद्रावती शुक्ला ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा भर दिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने यह भी दावा किया कि फैसला सभी ने मिलकर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : कांग्रेस देगी भाजपा की बागी चंद्रावती शुक्ला को समर्थन, बैठ सकते हैं बबला
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए पिछले एक माह से भाजपा में बैठकों का दौर चल रहा था। प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों से तीनों पदों के उम्मीदवारों के लिए छह-छह नाम भी मांगे थे ताकि कुछ समान नाम आने पर निर्णय लेने में आसानी हो सके। 


रविवार को भी प्रदेश प्रभारी के के चंडीगढ़ आने के बाद भी पार्षद अलग-अलग मिलने पहुंचे, लेकिन भाजपा के आलाअधिकारी दोपहर तीन बजे तक नाम तय नहीं कर सके। इसका असर यह हुआ कि नाम तय होते ही बगावत शुरू हो गई, जिसकी प्रदेश प्रभारी को भनक तक नहीं लग सकी।

बातचीत से निकाल लेंगे हर समस्या का हल
किसी भी उम्मीदवार का नाम पार्टी सामूहिक रूप से तय करती है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी को कोई समस्या है तो बातचीत से उसका हल निकाल लिया जाएगा। भाजपा के पक्ष में पूरे 21 मत आएंगे। -दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed