{"_id":"611763978ebc3ee0881efae9","slug":"chandigarh-housing-board-will-issue-online-tender-for-selling-216-properties-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: चंडीगढ़ में मकान-दुकान खरीदने का मौका... 216 प्रॉपर्टी के लिए 20 अगस्त को निकलेगा ऑनलाइन टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: चंडीगढ़ में मकान-दुकान खरीदने का मौका... 216 प्रॉपर्टी के लिए 20 अगस्त को निकलेगा ऑनलाइन टेंडर
Sat, 14 Aug 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 PM IST
सार
18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति खरीदने के लिए इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) एक बार फिर अपनी 216 संपत्तियों को बेचने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर रहा है। 20 अगस्त सुबह 10 बजे से लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे। एक सितंबर सुबह 10 बजे बोली लगाने का आखिरी दिन होगा। इसके बाद सवा दस बजे बोलियों को खोला जाएगा। इन संपत्तियों के दाम बोर्ड अगले हफ्ते अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।
विज्ञापन
सीएचबी इस बार 34 फ्री होल्ड और 33 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। पिछली चार बार की तरह ही इस बार भी बोर्ड की तरफ से इन संपत्तियों के लिए टेंडर किए जाएंगे। टेंडर में 149 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। हालांकि लीज होल्ड संपत्तियों में शहरवासी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
चौथी बिक्री में भी बोर्ड को लीज होल्ड संपत्तियों के लिए खरीदार नहीं मिले थे। बोर्ड ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 151 व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन दुकानें ही बिकीं। तीनों दुकानें मनीमाजरा की हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 51.39 लाख रुपये था और ये दुकानें 52 से साढ़े 52 लाख रुपये के बीच बिकी हैं। लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों के लिए भी कम ही लोग रुचि दिखा रहे हैं, इसलिए 38 में से सिर्फ पांच ही मकान बिक सके। ये मकान सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-44डी/एचआईजी-2, सेक्टर-45ए, सेक्टर-47सी/एलआईजी, सेक्टर-55 में मौजूद हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार, बुधवार और शनिवार को लोग संपत्तियों को जाकर देख सकेंगे
बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। बोली लगाने से पहले सभी बोली दाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। इसके लिए सीएचबी की वेबसाइट पर अगले हफ्ते सभी जानकारी अपलोड कर दी जाएगी।
फ्री होल्ड आवासीय संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
87 65.55 करोड़ 70.59 करोड़
लीज होल्ड आवासीय संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
7 4.16 करोड़ 4.51 करोड़
लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्ति
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
12 5.52 करोड़ 6.29 करोड़