फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Crime, Gang, invested fraudulent money, cryptocurrency busted, three arrested

ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन काबू

Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Crime, Gang, invested fraudulent money, cryptocurrency busted, three arrested
चंडीगढ़। ठगी के रुपयों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर चंडीगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी अशोक रावत, आयुष संजय गायकवाड़ और निहाल दिनकर दोहरे के रूप में हुई है। निहाल कंप्यूटर इंजीनियर है जबकि अन्य दोनों आरोपी कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-40 निवासी राहुल रावत ने कुछ समय पहले पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पिता बीमार हैं और इलाज के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। 31 दिसंबर 2021 को रुपये निकलवाने के लिए सेक्टर-17 स्थित बैंक गए थे। वहां पता चला कि खाते में रुपये ही नहीं हैं। उन्होंने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। पिता ने बताया कि उनके खाते में करीब 15 लाख रुपये थे। इसके बाद राहुल ने बैंक स्टेटमेंट देखी तो पता चला कि उनके पिता के खाते से 12.65 लाख निकाले गए हैं। ठगी की जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। अब पुलिस ये पता लगा रही है कि आरोपियों ने और कितने लोगों से ठगी की है। आरोपियों से क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का पासवर्ड रिकवर कर पुलिस ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

राहुल का रिश्तेदार है आरोपी अशोक, सिम बदलकर रुपये किए ट्रांसफर
बुधवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक रावत पीड़ित राहुल रावत का दूर का रिश्तेदार है। दोनों कुछ समय पहले एक शादी समारोह में मिले थे। इसी दौरान अशोक ने राहुल के पिता का मोबाइल लेकर उसमें से सिम बदलकर अपने बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने अपने बैंक खाते से रुपयों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है क्रिप्टोकरेंसी
साइबर सेल के निरीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी वर्चुअल करेंसी है। करीब चार हजार वर्चुअल करेंसी बाजार में उपलब्ध हैं। शेयर बाजार की तरह लोग इन वर्चुअल करेंसी में निवेश करते हैं। इसके लिए आजकल कई तरह के एप उपलब्ध हैं। हरिओम ने बताया कि सामान्य करेंसी को कोई न कोई संस्था नियंत्रित करती है। जैसे अपने देश की करेंसी को भारतीय रिजर्व बैंक नियंत्रित करती है। रिजर्व बैंक भारतीय करेंसी को प्रिंट करता है और उसका हिसाब-किताब भी रखता है लेकिन क्रिप्टोकरेंसी को कोई संस्था नियंत्रित नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed